एक झटके में उजड़ गया परिवारः हल्द्वानी से किच्छा जा रहे पिता-पुत्री को डंपर ने मारी टक्कर, बेटी की मौत
हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ के पास पीछे से आ रहे डंपर ने दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वाहन सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुत्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों किच्छा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पिता अपनी बेटी के साथ दोपहिया वाहन से हल्द्वानी से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गायत्री शक्तिपीठ के पास पीछे से आए डंपर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता को तत्काल हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए दुर्घटना के कारणों और डंपर चालक के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
बच्चों की पढ़ाई को लेकर बड़ा ऐलानः हर टॉपर को लैपटॉप और डिग्री कॉलेज जाने पर 51 हजार