आग और त्रासदी: भीषण आग में एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
चंपावत। चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र वालिक में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के एक घर में रात करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। इस घटना में घर के दूसरे मंजिल पर सो रहे राजेंद्र सिंह बिष्ट (47 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय कमल सिंह बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि राजेंद्र सिंह को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे जिंदा जल गए। घर की पहली मंजिल पर पशुओं को बांधा गया था, जिन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि आग ने मकान को भारी क्षति पहुंचाई है।
घटना की सूचना मिलते ही देवीधुरा चौकी पुलिस, थाना पाटी पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हादसे के विस्तृत कारणों की पड़ताल कर रही है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना