मुख्यमंत्री आवास में भावपूर्ण स्मरण: डॉ. मुखर्जी को अर्पित किए पुष्प

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित रहा है। उनका व्यक्तित्व और विचार आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रीय एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।