वन विभाग ने वाहन से बरामद की काजल की लकड़ी, तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी। उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के लिए तस्करी कर ले जाई जा रही काजल की लकड़ी को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। टीम ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया है। इस मामले में तस्करों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वन विभाग की टीम ने उत्तरकाशी जनपद के गंगोरी में चैकिंग के दौरान एक वाहन को रोक लिया। तलाशी में टीम ने वाहन से काजल की लकड़ी के 200 गुटके/ कटोरे बरामद किए। साथ ही इस मामले में ऋषि पुत्र सुरेंद्र निवासी ऋषिकेश, सोहन पुत्र प्यारेलाल निवासी गुमानी वाला ऋषिकेश और ललित सिंह उम्र निवासी धारीपुर पोस्ट ऑफिस सिमकोट नेपाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने इन कटोरा को सहारनपुर ले जाना कबूला है।
वन विभाग इन तस्करों से उनके पुराने आपराधिक रिकार्ड के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है। उपप्रभागीय वनाधिकारी कन्हैया बेलवाल ने कहा है कि वन अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी। टीम मेंवन क्षेत्राधिकारी बाराहाट मुकेश रतुडी, वन क्षेत्राधिकारी पूजा चौहान बिष्ट, वनदरोगा नवीन चंद्र भद्र, वन आरक्षी खुशाल सिंह, सुभाष बिजलवान, सुभाष अवस्थी, स्वतंत्र सिंह शामिल रहे।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना