गौलापार के खेतों में पहुंचे जिलाधिकारीः धान कटाई शुरू कर किसानों से जाना हाल
हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को जगतपुर गौलापार क्षेत्र का भ्रमण कर खेत में धान कटाई की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनका उत्साहवर्धन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। किसानों के अथक परिश्रम से ही देश के प्रत्येक नागरिक तक अन्न पहुंचता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धान कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। खेतों में किसानों की मेहनत और उनकी खुशहाली देखकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने कामना की कि अन्नदाता किसान सदैव समृद्ध और खुशहाल रहें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से फसल, उपज, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और कृषि से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, कानूनगो रमेश चंद, सांख्यिकी निरीक्षक एमएस डागी, राजस्व उपनिरीक्षक संजय तिवारी, नैंसी राणा, खेत स्वामी, ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।


उत्तराखंड में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार घायल
कांग्रेस नेता के भाई-भतीजों पर संगीन आरोप, फार्म हाउस में दो युवकों की पिटाई, जान से मारने की धमकी