हल्द्वानी: बस और स्कूटी की टक्कर में युवती की मौत, दूसरा घायल
हल्द्वानी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामपुर रोड में रविवार की सुबह रोडवेज बस और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा बिहारी पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब दोनों युवतियाँ स्कूटी पर सवार थीं और उनकी बस से टक्कर हो गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान भावना जोशी (मानपुर पश्चिम) ने दम तोड़ दिया, जबकि आंचल सिंह (देवलचौड़ खाम) का इलाज जारी है। दोनों युवतियाँ स्कूटी पर यात्रा कर रही थीं।
पुलिस ने घटनास्थल से रोडवेज बस (यूके 07 पीए 5115) और स्कूटी (यूके 04टी 3323) को चौकी में सुरक्षित कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना