कांग्रेस की बढ़ती मुश्किलें- प्रदेश पदाधिकारी ने इस्तीफा देकर भाजपा की ज्वाइन
हल्द्वानी। कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। अब उत्तराखंड कांग्रेस की महिला उपाध्यक्ष जया बिष्ट ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली है।
गौरतलब है कि जया बिष्ट 2002, और 2007 में नैनीताल विधानसभा से चुनाव लड़ी थी, लेकिन हार गई थी, जिला पंचायत सदस्य रही हैं। एन डी तिवारी सरकार में समाज कल्याण विभाग में राज्यमंत्री रही और वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
इस बीच उन्होंने मोदी सरकार के उत्तराखंड के कार्यों को देखकर आज़ सैकड़ो समर्थको के साथ उन्होंने भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में भाजपा ज्वाइन कर ली है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट मौजूद रहे।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना