हल्द्वानीः बेलबाबा के पास भिड़ी कार और बाइक, तीन घायल
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे में हुआ है। यहां रामपुर रोड स्थित बेल बाबा मंदिर के पास शनिवार सुबह कार और बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर (HR 56 B 0698) कार हल्द्वानी से दिल्ली की ओर जा रही थी, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार बिलासपुर की दिशा में जा रहा था। कार चालक निशांत के मुताबिक, मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ।
घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। कार में तीन लोग सवार थे, जबकि मोटरसाइकिल पर दो लोग थे। फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना