हल्द्वानीः आतंक मचाने वाला गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
हल्द्वानी के समीपवर्ती रानीबाग के मोरा दोगड़ा क्षेत्र में बीते दिनों एक महिला पर हमला करने वाला गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। लंबे समय से लोगों में दहशत फैलाने वाला यह गुलदार देर रात शिकार की तलाश में निकला था, तभी वन विभाग द्वारा लगाए गए जाल में फंस गया। गुलदार के पकड़ में आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
वन विभाग की टीम ने गुलदार को रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर में स्थानांतरित कर दिया है, जहां उसकी कड़ी निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि गुलदार का मेडिकल परीक्षण चल रहा है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि यह वही गुलदार है जिसने महिला पर हमला किया था।
रेंजर मुकुल चंद्र शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार नर है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि उसे “आदमखोर” घोषित किया जाए या नहीं। फिलहाल गुलदार को सुरक्षित रखा गया है और वन विभाग उसकी पूरी जांच कर रहा है।
गुलदार के पकड़ में आने से ग्रामीणों को तो राहत मिली है, लेकिन उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया है कि इस प्रकार की घटनाओं को दोबारा रोकने के लिए स्थायी और प्रभावी कदम उठाए जाएं।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना