यहां पड़ोसी ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, विरोध पर धमकाने का आरोप
रूड़की। पड़ोसी युवक डरा-धमका कर किशोरी को हवस का शिकार बनाता रहा। आरोप है कि युवक ने दो माह तक उससे कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। तबियत बिगड़ने पर किशोरी ने परिजनों को सच्चाई बताई तो पैरोंतले जमीन खिसक गई।
यहां एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक करीब दो महीने से उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुत्री की तबियत बिगड़ी तो उसने बताया कि युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। बताया कि बात नहीं मानने पर युवक उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना