यहां दुकान में धधकी आग, युवक जिंदा जला
हल्द्वानी। हल्द्वानी के हिम्मतपुर मल्ला में देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक युवक की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जानकारी के मुताबिक हिम्मतपुर मल्ला स्थित एक दुकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। तो वही आग की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले 21 वर्षीय गौरव की दर्दनाक मौत हो गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। इधर पुलिस ने युवक के शव को कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना