तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की हुई भिड़ंत, युवक की मौत
हल्द्वानी। स्कूटी-बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हरिपुर केशवदत्त अर्जुनपुर हल्द्वानी निवासी 26 वर्षीय रोहित कोहली पुत्र रवि प्रकाश मंगलवार को बाइक पर सवार होकर मंडी से रोडवेज की तरफ आ रहा था। तभी बरेली रोड में मंगल पड़ाव के पास मंडी की तरफ जा रही स्कूटी से बाइक टकरा गई।
इस हादसे में रोहित काफी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तराखंड में आसमानी आफत! नदियां उफनीं, सड़कें धंसीं और चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
हल्द्वानी में कारोबारियों की राह हुई आसानः किराये और दो मंजिला निर्माण को लेकर बड़ा फैसला