हल्द्वानी में यहां गुलदार दिखने से दहशत में लोग, कांबिंग
हल्द्वानी के आबादी वाले इलाके में गुलदार की दस्तक देखी गई है। रामपुर रोड के चांदनी चौक में शनिवार की प्रातः गुलदार देखे जाने से लोगों में दहशत फैल गई। हो-हल्ला होने पर भाग रहा गुलदार तारों में उलझ गया। बाद में जंगल की तरफ भाग निकला।
गुलदार की दस्तक से रामपुर रोड से सटे ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार की प्रातः गुलदार देखे जाने के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। गुलदार के तार में फंसने पर लोग हो-हल्ला करते रहे।
इससे पहले कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती गुलदार तार से निकल कर जंगल की तरफ भाग निकला। इधर विभागीय टीम जंगल में कांबिंग कर रही है। वन अधिकारियों ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना