काम की तलाश में हल्द्वानी आया था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से हो गई मौत
हल्द्वानी। भवाली से काम की तलाश में हल्द्वानी आये युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से भवानी का रहने वाला मयंक पाण्डे पुत्र आरसी पाण्डे कई दिन पूर्व काम की तलाश में हल्द्वानी आया हुआ था। मंगलवार की सुबह वह आवास विकास के पास ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भोटियापड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिली आईडी से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना