उत्तराखंड में बढ़ रही सर्दी, बारिश–बर्फबारी अब भी दूर; मौसम हुआ शुष्क
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से सुबह–शाम के साथ दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, प्रदेशभर में बारिश और पर्वतीय जिलों में बर्फबारी के लिए अभी इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश होने पर तापमान तेजी से नीचे आता है और जब तापमान शून्य के करीब पहुंचता है, तभी बर्फबारी की परिस्थितियाँ बनती हैं।
फिलहाल, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अब तक सिर्फ एक-दो बार ही हल्की बर्फबारी हुई है। आमतौर पर नवंबर की शुरुआत से ही पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो जाती है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों पर दिखाई देता है और ठंडी हवाओं से सर्दी बढ़ जाती है। लेकिन इस बार मानसून की विदाई के बाद बारिश न होने से तापमान बर्फबारी के अनुकूल स्तर तक नहीं पहुंच पा रहा है।
मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देहरादून में भी आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग नौ डिग्री रहने का अनुमान है।
हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा
निर्दलीय की आंधी में ढही बीजेपी! पाटी नगर पंचायत में 224 वोटों से हार का बड़ा उलटफेर