हल्द्वानी में गुलदार की दस्तक, विधायक सुमित ने जताई चिंता
हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी शहर में गुलदार दिखाई देने पर चिंता जताई है। इस संबंध में वन मंत्री को भी अवगत कराया है।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कल देर रात्रि हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित गुरु तेग़ बहादुर वाली गली के में छत पर बैठे गुलदार की सूचना सुन बहुत चिंतित हूँ। इस संबंध में वन मंत्री सुबोध उनियाल व डी.एफ़.ओ से वार्ता कर उनको पूरी जानकारी से अवगत कराया।
बताया कि स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। अभी विगत कुछ दिन पूर्व ही सात साल के बच्चे शिवा को निर्मला स्कूल के पास गुलदार ने मारा था। अब कोई इस प्रकार की घटना ना हो। उन्होंने आश्वस्त किया है कि वन विभाग की पूरी टीम लगातार गश्त शुरू करेगी। विधायक सुमित हृदयेश ने इस पूरे मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना