नैनीताल में शराब की दुकानें और बार 15 सितम्बर को रहेंगे बंद
नैनीताल में 15 सितम्बर को प्रातः 11 से शाम 7 बजे तक शराब की दुकानें, बार, क्लब-होटल बार पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि माँ नंदा सुनंदा महोत्सव 2024 को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए शोभा यात्रा (डोला) की तिथि 15 सितंबर 2024 (रविवार) को नैनीताल नगर की सभी देशी-विदेशी मदिरा की दुकानें, क्लब बार, होटल बार और रेस्टोरेंट बार सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेंगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना