निकायों में बड़ा फेरबदल! कई ईओ और नगर निगम अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग-01 ने निकायों में तैनात अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में तैनात अधिशासी अधिकारियों (ईओ), सहायक नगर आयुक्तों, उप नगर आयुक्तों और अन्य अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार हरिद्वार नगर निगम के प्रभारी उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी को सहायक निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून भेजा गया है। वहीं विनोद कुमार को सहायक निदेशक, शहरी विकास निदेशालय से उप नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्थानांतरण सूची में हेमंत कुमार गुप्ता को नगर पंचायत लंढौरा से नगर पालिका परिषद महुआखेड़ा गंज, सतीश कुमार को महुआखेड़ा गंज से नगर पंचायत बनबसा तथा गुरमीत सिंह को नगर पंचायत लंढौरा का प्रभारी अधिशासी अधिकारी बनाया गया है।

इसी क्रम में हेमंत कुमार को नगर पालिका परिषद गौचर से शिवालिक नगर, जबकि रोशन सिंह पुंडीर को नगर पालिका परिषद गौचर का प्रभारी अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। तारीख खान को शिवालिक नगर से डीडीहाट नगर पालिका परिषद तथा एस.पी. गुप्ता को नगर निगम रुड़की से प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार बनाया गया है।

आदेश के तहत सरोज गौतम को नगर पंचायत नानकमत्ता, राहुल सिंह को नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़, ईश्वर सिंह रावत को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा तथा पूजा को प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बाजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा वीरेंद्र सिंह रांगड़ को गुप्तकाशी, अंजली को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त हरिद्वार, रोहित कुमार को भगवानपुर, अंकित राणा को पिरान कलियर और कुलदीप चौहान को ढंडेरा नगर पंचायत का प्रभारी अधिशासी अधिकारी बनाया गया है।

वहीं यशवीर सिंह को तपोवन, दीपक बड़ोदा कोठी को कालाढूंगी, भारत पंवार को देवप्रयाग, कुलदीप नैथानी को नगर पंचायत मुनिकीरेती-मुखेमठ, मोहम्मद यामीन को गजा (टिहरी), उदयवीर सिंह को नगर निगम काशीपुर, राकेश कोटिया को जसपुर और कुसुम मटूड़ा को उत्तरकाशी नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी आदेश में तुलसी शालिनी को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी, वासुदेव डंगवाल को नगर पंचायत चमियाला, मानवेंद्र सिंह रावत को लंबगांव का अतिरिक्त प्रभार तथा सुनील कुमार वर्मा को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम श्रीनगर नियुक्त किया गया है।

शासन ने गायत्री बिष्ट को नगर पालिका परिषद जोशीमठ का अधिशासी अधिकारी नियुक्त करते हुए सुनील पुरोहित को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है। वहीं पंकज सिंह को प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत लालकुआं तथा नगर पालिका परिषद बड़कोट में भी नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

शासन के अनुसार सभी अधिकारियों के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।