अवैध निर्माण पर MDDA का सख्त वार, कई निर्माण हुए सील
उत्तराखंड में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर विशेष ध्यान देते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माण लगातार सील किए जा रहे हैं।
हाल ही में मालसी–मसूरी रोड पर एक अवैध निर्माण को सील किया गया। इसके साथ ही ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी रोड पर नियमों के विपरीत संचालित व्यवसायिक निर्माण को भी सख्ती से बंद किया गया।
प्राधिकरण ने साफ किया है कि अनियोजित और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी।
हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा
निर्दलीय की आंधी में ढही बीजेपी! पाटी नगर पंचायत में 224 वोटों से हार का बड़ा उलटफेर