पुलिस विभाग में सख्ती का संदेश: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आरक्षी निलंबित

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध खनन को लेकर पुलिस विभाग ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ने लगातार शिकायतें मिलने के बाद थाना सिड़कुल क्षेत्रांतर्गत एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है। इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के मामलों में विभाग जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है। संलिप्तता पाए जाने पर आरक्षी को तत्काल निलंबित करते हुए पुलिस लाइन में उपस्थित रहने का आदेश जारी किया गया।

प्रारंभिक जांच की जिम्मेदारी शिशुपाल सिंह नेगी को सौंपी गई है, जिन्हें एक सप्ताह के भीतर विस्तृत और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई एसएसपी द्वारा विभाग में अनुशासन और अवैध गतिविधियों के प्रति सख्ती दिखाने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है।