नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हुक्का पार्टी पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सार्वजनिक स्थान पर चल रही हुक्का पार्टी पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। नैनीताल के मल्लीताल थाना पुलिस ने डी.एस.ए. ग्राउंड में सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पी रहे तीन युवकों को रंगे हाथों पकड़ा और तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर चालानी कार्रवाई की। ये सभी युवक हरियाणा निवासी बताए जा रहे हैं।
पकड़े गए युवकों के नाम हर्षवर्धन, मोनू और यश तंवर हैं। ये तीनों युवक खुलेआम हुक्का पीते हुए सार्वजनिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे थे। पुलिस ने मौके पर सख्ती दिखाते हुए इन्हें हिरासत में लिया और उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी गलती मानी और माफी मांगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादित और जिम्मेदार व्यवहार करें, अन्यथा कानून तोड़ने पर कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना