नगर पंचायत कालाढूंगी को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी
उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आ रही है। नगर निकाय चुनावों की सुगबुगाहट के बीच कालाढूंगी नगर पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच शासन ने कालाढूंगी नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है।
इस अधिसूचना से सम्बंधित कोई भी सुझाव एवं आपत्ति इस अधिसूचना के प्रकाशित होने की तिथि से सात दिन के भीतर लिखित रूप में जिलाधिकारी नैनीताल को प्रेषित किये जा सकेंगे। उक्त समयावधि के पश्चात् किसी भी सुझाव एवं आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना