इस दिन खुलेेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, तिथि हुई घोषित
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष 10 मई 2024 को खुलेंगें। नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। जिसमें अक्षय तृतीय पर 12 बजकर 25 मिनट पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे।
वहीं यह पहला अवसर होगा जब मां गंगा जांगला से गंगोत्री तक रथ पर सवार होकर निकलेगी। तीर्थ पुरोहित सुरेश सेमवाल ने बताया कि सनातनी गंगा फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष रथ दान किया है। जिस पर मां गंगा की उत्सव डोली जांगला से गंगोत्री तक बैठकर जाएगी।
गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली 9 मई को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात्रि को भैरों घाटी में विश्राम करेगी।
10 मई को मां गंगा की डोली सुबह दस बजे तक गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां विधिवत पूजा अर्चना के बाद अभिजीत मुहूर्त में अमृत बेला पर 12 बजकर 25 मीनट पर गंगोत्री धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। इसके बाद अगले छह माह तक गंगोत्री धाम में ही श्रद्धालु दर्शन के भागी बन सकेंगे।
वहीं दूसरी ओर 10 मई को ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर खोले जायेंगे। जिसके लिए यमुना जयंती पर कपाट खुलने का समय व मुहूर्त तय किया जाएगा।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना