नैनीताल में झील में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
नैनीताल जिले के नौकुचियाताल झील किनारे मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब झील में एक युवक का अज्ञात शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गादत्त पलड़िया ने झील में शव देखे जाने की सूचना तत्काल भीमताल पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मृतक किसी बाहरी व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू की है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा
निर्दलीय की आंधी में ढही बीजेपी! पाटी नगर पंचायत में 224 वोटों से हार का बड़ा उलटफेर