अवैध शराब से भरी पिकअप सीज और तस्करों को पहुंचाया जेल
नैनीताल। ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत पुलिस ने नशे पर प्रहार किया है। पुलिस ने पिकप से अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें आबकारी अधिनियम में निरूद्ध किया गया है।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल में अवैध नशे की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में थानाध्यक्ष भीमताल जगदीप नेगी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सलड़ी विजय कुमार व पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK-06G-4563 पिकप को चैक किये जाने पर 02 व्यक्तियों को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया है।
तलाशी में वाहन से 175 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस मामले में तस्करों बृजेशपाल पुत्र क्षत्रपाल और प्रदीप मोर्या पुत्र गंगाप्रसाद मोर्या निवासी देवलचौङ मानपुर पश्चिम हल्द्वानी नैनीताल थाना भीमताल में धारा-60/72 आबकारी अधि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है, तस्करी में लिप्त वाहन को सीज किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सलड़ी विजय कुमार, कांस्टेबल संजय नेगी, होमगार्ड रमेश राम शामिल रहे।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना