रामनगर: बाघ ने व्यक्ति पर हमला कर जंगल में घसीटा, अधखाया शव बरामद
उत्तराखंड के रामनगर में कॉर्बेट से सटे नए बायपास पुल के पास बाघ के हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। देर शाम रामनगर वन प्रभाग की बेला बीट क्षेत्र में बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे सड़क से उठाकर जंगल के अंदर घसीट लिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के कारण रात में खोज अभियान को रोकना पड़ा।
सुबह फिर से वन विभाग की टीम ने सघन सर्च अभियान चलाया। फायरिंग और बम पटाखों की आवाज के बीच टीम ने बाघ के पगचिह्नों का पीछा करते हुए लगभग दो किलोमीटर जंगल के अंदर खोजबीन की। इसी दौरान जंगल के भीतर व्यक्ति का अधखाया शव बरामद हुआ। वन विभाग के अनुसार, केवल सिर बरामद हुआ है, बाकी शरीर के अंगों को बाघ ने खा लिया।
रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और डीएनए सैंपलिंग कर पहचान सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी है और आसपास के गांवों के लोगों को जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी गई है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना