रिश्ते तार-तार- सौतेले पिता ने सौतेली पुत्री से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
किच्छा। रिश्ते को तार तार करते हुए सौतेले पिता ने 12 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि किसी को इस बारे में बताने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। गुमसुम रहने पर मां ने उससे कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मूलरूप से यूपी के पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने दूसरे पति के साथ क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसकी 12 साल की बेटी है।
उसके दूसरे पति ने उसकी नाबालिग बेटी से कई बार दुष्कर्म किया और विरोध करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ ओमप्रकाश का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना