दुःखद- अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सर्राफ की मौत
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसे में सर्राफ की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार मंडी चौकी क्षेत्र स्थित गोरापड़ाव में 35 वर्षीय सर्राफ कमलेश सोनी की सोमवार देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने उनकी पहचान की और घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।
पुलिस के अनुसार, कमलेश सोनी, जो हल्द्वानी से गोरापड़ाव की ओर बाइक चला रहे थे, को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मंडी चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा ने टीम के साथ पहुंचकर शव की शिनाख्त की और बाद में परिजनों की जानकारी के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना