हल्द्वानी में स्कूटी चालक को बस ने कुचला, मौके पर मौत
हल्द्वानी में बुधवार सुबह ओके होटल के पास एक प्राइवेट बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की भीषणता के कारण आसपास अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दुर्घटना में शामिल बस और स्कूटी को सीज कर लिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना