उत्तराखंड: झाड़ियों में जली हुई युवती का शव मिलने से सनसनी
उत्तराखंड से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के गजीवाली गांव के हाईवे के समीप झाड़ियों में एक युवती का जला हुआ शव पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है, जो जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाली है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने में लगी है और मामले की हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।
अस्पताल से घर लौट रही युवती को रास्ते में रोका! कार में झांकने को कहा, फिर की अश्लील हरकत
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा