तेज रफ्तार वाहन में मारी टक्कर, पुलिस कर्मी की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। यहां दर्दनाक हादसे की खबर है। बाइक सवार पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस खबर से जहां पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों में कोहराम मचगया।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से खटीमा निवासी आसिफ पुत्र शाहिद वर्तमान में सितारगंज में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी वर्तमान में चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है और मौजूदा समय में एसएसटी टीम में कार्यरत थे। रात्रि ड्यूटी समाप्त कर सोमवार की सुबह आसिफ चोरगलिया से बाइक पर सवार होकर अपने घर सितारगंज की ओर लौट रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी
जिससे आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत से जहां पुलिस परिवार में शोक की लहर है वहीं परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना