हल्द्वानी और रुद्रपुर के तहसीलदार बदले, आयुक्त दीपक रावत ने जारी किए आदेश
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में राजस्व विभाग के दो अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के बीच दो तहसीलदारों के पारस्परिक तबादले के आदेश जारी किए हैं।
तबादला आदेश के तहत रुद्रपुर तहसील में तैनात तहसीलदार दिनेश कुटोला अब नैनीताल जनपद में अपनी सेवाएं देंगे। जबकि हल्द्वानी तहसील में तैनात तहसीलदार कुलदीप पांडे को ऊधमसिंह नगर जनपद भेजा गया है। दोनों अधिकारियों की तैनाती एक-दूसरे के स्थान पर की गई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों तहसीलदारों ने पारिवारिक कारणों से जनपद परिवर्तन की मांग की थी। उनके पारस्परिक स्थानांतरण संबंधी अनुरोध पर सहमति जताते हुए कुमाऊं आयुक्त ने यह निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पारस्परिक स्थानांतरण होने के चलते दोनों अधिकारियों को यात्रा भत्ते का लाभ नहीं मिलेगा। इस संबंध में राजस्व परिषद और संबंधित जिलाधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


उत्तराखंड में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार घायल
कांग्रेस नेता के भाई-भतीजों पर संगीन आरोप, फार्म हाउस में दो युवकों की पिटाई, जान से मारने की धमकी