गुलदार का आतंक: भीमताल के बाद धारी ब्लॉक में महिला की मौत, ग्रामीणों में रोष
नैनीताल। जिले में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। पूर्व में भीमताल विधानसभा क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत के बाद, रविवार को धारी ब्लॉक के खुटियाखाल में गुलदार ने दिनदहाड़े गंगा देवी (पत्नी जीवन चंद्र) को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की गतिविधियां नजर आ रही हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। धारी के एसडीएम अंशुल भट्ट ने बताया कि महिला के तेंदुए के हमले में मारे जाने की सूचना मिली है। मौके पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम कार्यवाही के लिए मौजूद है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना