प्रशासन ने झोलाछाप चिकित्सकों के क्लीनिकों पर मारे छापे, चार सील
हल्द्वानी। अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिकों पर प्रशासन सख्त हो चला है। इसके तहत रविवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में छापे मारे। इस बीच अवैध रूप से संचालित चार क्लीनिकों कोसील कर दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में रविवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम बनभूलपुरा पहुंची और अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिकों पर छापेमारी की। अचानक टीम को देखकर झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे चार क्लीनिकों को सील करने की कार्रवाई की है।
इस बीच कई झोलाछाप अपने क्लीनिक बंद कर रफूचक्कर हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आम जनता से अपील की है कि अपनी जान के साथ खिलवाड़ ना करें तथा सही डॉक्टर से ही अपना इलाज कराए जिससे कि आगे होने वाली किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना