घर में आग लगने से लाखों का सामान हुआ राख
नैनीताल। शार्ट सर्किट के चलते एक घर में आग लगने से लाखों के नुकसान की खबर है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह माल रोड निवासी अमित जोशी के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर ख़ाक हो गया। आग लगने की सूचना गृह स्वामी ने पुलिस और दमकलकर्मियों को दी।
जब तक दमकलकर्मी मौक़े पर पहुँचते स्थानीय लोगों की मदद से आग पर अधिकांश रूप से क़ाबू पा लिया गया था। जिसके बाद मौक़े पर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर क़ाबू पाया। हीटर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने का अनुमान जताया जा रहा है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना