करंट लगने से पुलिस के दरोगा की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां करंट लगने से पुलिस के दरोगा की मौत हो गई। वह दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डालने के दौरान सोलर लाइट की चपेट में आ गए।
पुलभट्टा थाना में तैनात दरोगा सुरेश पसबोला की मंगलवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह थाना परिसर में स्थित दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे। इसी दौरान वह सोलर लाइट के पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए।
वह पौड़ी जिले के गांव नैणी थाना पट्टी लंगूर के रहने वाले थे। उनके निधन से जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना