जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर को विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा
उत्तराखंड की राजधानी दून में विजिलेंस टीम ने जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर को 75 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक दुबे राजपुर रोड स्थित एक होटल व्यवसाई को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। उसका चालान करने से लेकर कई धमकी दी जा रही थी।
मिली शिकायत पर विजिलेंस ने जांच करते हुए मामले को सही पाया। इसके बाद आज दुबे को उनके अपने ऑफिस से रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है।
विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक इनके ऑफिस रिकॉर्ड से लेकर घर की तलाशी भी लिए जाने की तैयारी चल रही है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना