चोरों ने चलती ट्रेन में महिला के बैग से उड़ा डाली एक लाख की नगदी
हल्द्वानी। ट्रेनों में चोर उचक्कों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोर आए दिन यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। इस बार चोरों ने एक महिला के बैग में रखी एक लाख रूपए की नगदी चोरों ने गायब कर दी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आदर्श नगर मुरादाबाद निवासी ममता रानी पत्नी सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 15 अक्टूबर को मुरादाबाद से गूलरभेज जाने के लिए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। पीपलसाना के पास कुछ लोग उसकी सीट के बगल में आकर बैठ गए और उन्होंने उसका बैग उठाकर ऊपर वाली बर्थ में रख दिया। काशीपुर में वे लोग उतर गए। जब उसे बैग चैक किया तो उसमें रखी एक लाख रूपए की नगदी गायब थी। महिला ने नगदी वापास दिलाने की गुहार पुलिस से लगाई है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना