प्लाट में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, इतने दिन पुराना होने की आशंका
उत्तराखंड की राजधानी दून के रायवाला थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खाली प्लाट में पड़ा मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों रायवाला थाना क्षेत्र में दरोगा की पुत्री आरती की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले की पुलिस अभी जांच ही कर रही थी कि तभी एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रायवाला पुलिस को छिद्दरवाला स्थित एक होटल के पास खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली।
इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। मृतक की पहचान संबंधित कोई भी दस्तावेज न मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना