कालाढूंगी में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हल्द्वानी। कालाढूंगी-काशीपुर मार्ग में बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार खड़कपुर देवपुरा काशीपुर निवासी 24 वर्षीय अंकित सागर पुत्र मुकेश कुमार अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर कालाढूंगी से काशीपुर की तरफ जा रहा था। तभी कालाढूंगी के पास ही अज्ञात वाहन ने वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अंकित की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बात करने से किया इनकार, गुस्से में युवक ने महिला पर चला दी गोली, बाल-बाल बची जान
रुद्रपुर में STF का बड़ा धमाका, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी धर दबोचे