झरने में डूबने से एक युवक की मौत, दूसरे की तलाश
उत्तराखंड के पौड़ी में देर रात दो युवक कोट ब्लॉक के गेठीछेड़ा झरने में डूब गए। किसी ने युवकों के डूबने से की सूचना फायर स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को गेठीछेड़ा झरने में दो युवकों के डूबने की खबर मिली। इस पर पुलिस एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एसडीआरएफ की मदद से एक युवक को बाहर निकाल लिया गया।
जिसको घटनास्थल पर मौजूद डॉक्टरो की टीम ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आज फिर से युवक की तलाश की जा रही है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना