युवती को शादी का झांसा देकर किया दुराचार, अब धमका रहा आरोपी
उत्तराखंड के रामनगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां युवक ने शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बना लिया। अब आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि जब भी वह शादी करने की बात कहती है तो आरोपी गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देता है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मोहित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना