दुःखद- कार की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ती की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भळलेगांव बगवान के पास एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति कई फीट दूर गिर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक दोनों पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, दंपत्ति हापुड़ से केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। वहीं, टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।


उत्तराखंड में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार घायल
कांग्रेस नेता के भाई-भतीजों पर संगीन आरोप, फार्म हाउस में दो युवकों की पिटाई, जान से मारने की धमकी