यहां सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका एसटीएच में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा स्टैंडर्ड स्वीट्स से भोलानाथ गार्डन को जाने वाले मार्ग में बीती देर रात रात हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम देवेंद्र परगाई है, जो ग्राम खमारी ओखला दूंगा, तहसील नैनीताल का रहने वाला था। जबकि दूसरे घायल युवक का नाम रमेश जोशी है, जो ग्राम लोशाल ब्लॉक रामगढ़ जिला नैनीताल का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के परिवार को हादसे की सूचना दे दी है। जिसके बाद मृतक के घर में मातम छाया हुआ है। हादसे का कारण प्रथम दृष्टया तीव्र मोड़ और तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना