युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, इस हालत में मिला शव
उत्तराखंड के टनकपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रविवार की सुबह स्पोर्ट्स स्टेडियम के गेट पर अटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि विद्युत करंट से उसकी मौत हुई होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर के ग्राम सभा नायकगोठ निवासी 21 वर्षीय विवेक भंडारी पुत्र देवेन्द्र भन्डारी सुबह 6 बजे खेलने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर जा रहा था। गेट बंद होने के कारण गेट के ऊपर से चढ़कर स्टेडियम के अन्दर प्रवेश के दौरान अचानक वह गेट पर ही अटका रह गया। जिसके बाद स्टेडियम के समीप मौजूद लोगों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रबंधन समिति के लोगों को दी। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
पुलिस ने युवक को नीचे उतारा और एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डाक्टरों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके जोशी ने बताया कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना