पत्नी से अनबन पर युवक ने किया विषपान, मौत
हल्द्वानी। एक युवक की पत्नी से कहासुनी हो गई। इससे वह इतना क्षुब्ध हो गया कि घर में रखा विषाक्त पदार्थ खो लिया। परिजन उसे एसटीएच ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि शंकर फार्म सितारगंज रोड किच्छा निवासी भगवान दास पुत्र बलवंत सिंह शराब पीने का आदी था। मंगलवार को शराब पीने को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो उसने जहर गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन पहले से रुद्रपुर ले गए। लेकिन हालत को नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उसे एसटीएच के लिए रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तराखंड में आसमानी आफत! नदियां उफनीं, सड़कें धंसीं और चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
हल्द्वानी में कारोबारियों की राह हुई आसानः किराये और दो मंजिला निर्माण को लेकर बड़ा फैसला