केदारनाथ पैदल मार्ग में थारू ग्लेशियर टूटने से मचा हड़कंप
उत्तराखंड के केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक थारू ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। इस दौरान यात्रा की तैयारियों में लगे मजदूर और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।
ग्लेशियर टूटने से मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई है, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार, फिलहाल कुछ स्थानों पर बर्फ के ऊपर से जोखिमपूर्ण तरीके से आवागमन किया जा रहा है, जिससे खतरा बना हुआ है।
डीडीएमए (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) की टीम मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पैदल मार्ग को शीघ्र ही सुरक्षित रूप से खोलने के प्रयास जारी हैं।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना