भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में इस नेता को मिली नई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा में संगठनात्मक जिम्मेदारी का विस्तार करते हुए हल्द्वानी के हृदयेश कुमार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हृदयेश कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश मोर्चा प्रभारी कुंदन परिहार और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। हृदयेश कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, अनुसूचित जाति समाज के हितों के लिए काम करना और जनसेवा को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों से मिले स्नेह व सहयोग के लिए वह आभारी हैं। हृदयेश कुमार के अनुसार, वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा के अनुरूप समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
एफआईआर पोर्टल बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से पूछा- सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन क्यों नहीं?