उत्तराखंड में इस विभाग में हुए कईयों के स्थानान्तरण
उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आ रही है। शासन ने सिंचाई विभाग के कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी स्थानान्तरण आदेश के तहत अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल शीघ्र ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए हैं।
सचिव डा. आर. राजेश कुमार के हस्ताक्षर से जारी हुए आदेश के तहत अधिशासी अभियंता (सिविल) सिंचाई खंड उत्तरकाशी को प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग देहरादून, अधिशासी अभियंता (सिविल) अरविंद सिंह नेगी को परिकल्प ईकाई- 4 रूड़की, अधिशासी अभियंता राजेश लांबा को प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग देहरादून, अधिसाशी अभियंता अवस्थापना खंड उत्तरकशी पुरूषोत्तम को अनुसंधान एवं नियोजन खंड देहरादून भेजा गया है।
वहीं, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल रूद्रप्रयाग मनोज कुमार सिंह को सिंचाई कार्य मंडल पिथौरागढ़, अधिसाशी अभियंता ओमजी गुप्ता को पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड रूद्रप्रयाग को सिंचाई खंड हरिद्वार, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल पिथौरागढ़ विकास को वरिष्ठ स्टाॅफ आफीसर मुख्य अभियंता स्तर-1 देहरादून मुख्य अभियंता स्तर-2 अल्मोड़ा चंद्रशेखर सिंह को मुख्य अभियंता स्तर-2 हरिद्वार, अधीक्षण अभियंता कार्यालय प्रमुख अभियंता सिंचाई देहरदून हरीश चंद्र सिंह भारती को सिंचाई कार्य मंडल श्रीनगर, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड हरिद्वार श्रीमती मंजू को अवस्थापना खंड उत्तकरशी स्थानान्तरित किया गया है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना