नैनीताल पुलिस फायर सर्विस के दो लीडिंग फायरमैन पदोन्नत, मिला सम्मान
हल्द्वानी स्थित अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र में तैनात नैनीताल पुलिस फायर सर्विस के दो लीडिंग फायरमैन को पदोन्नति प्रदान की गई है। लीडिंग फायरमैन (LFM) मदन सिंह राणा एवं लीडिंग फायरमैन (LFM) सुशील कुमार को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इस अवसर पर अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र हल्द्वानी में गरिमामय पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री गौरव किरार तथा अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी ने पदोन्नत कर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पदोन्नत कर्मियों को सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना